बिहार

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा ICCC में एक महत्वपूर्ण ट्रेनिंग ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी यातायात OP प्रभारियों, अपर OP प्रभारियों, सेक्टर टीम और डॉल्फिन टीम के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान अधिकारियों को सड़कों पर ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही गूगल मैप्स के प्रभावी उपयोग को लेकर विशेष तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि शहर में लगने वाले ट्रैफिक जाम की रियल-टाइम निगरानी की जा सके और उसका त्वरित समाधान किया जा सके। पुलिस अधीक्षक यातायात ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए तथा लोगों की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जाए। पटना यातायात पुलिस ने कहा कि तकनीक और बेहतर समन्वय के माध्यम से राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग लगातार प्रतिबद्ध है।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: