बिहार

वरुणा चिपुरा के बगीचे में 30 कौवे मृत मिलने से दहशत, बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीण सहमे

फुलवारीशरीफ, अजीत। संपत चक प्रखंड के लक्ष्मीचक स्थित वरुणा चिपुरा इलाके में मंगलवार को एक बगीचे में करीब 25 से 30 कौवे मृत पाए जाने से इलाके में दहशत फैल गई. बड़ी संख्या में पक्षियों की अचानक मौत से ग्रामीणों में बर्ड फ्लू को लेकर भय का माहौल बन गया है.

बताया जाता है कि सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर बगीचे में पड़े मृत कौवों पर पड़ी तो आसपास के लोग वहां जुट गए. एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में कौवों के मृत मिलने से लोगों में तरह-तरह की आशंकाएं होने लगीं. ग्रामीणों का कहना है कि कहीं यह किसी गंभीर बीमारी या बर्ड फ्लू का संकेत तो नहीं है।

Advertisements
Ad 1

गांव वालों में इस बात को लेकर भी दहशत का माहौल है कि कहीं किसी तरह की महामारी न फैल जाए और लोग इसकी चपेट में आकर बीमार न पड़ जाएं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर कोई संक्रमण फैल गया तो इससे लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है. इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पशुपालन विभाग को दी गई.

सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया. टीम ने बगीचे में पड़े मृत कौवों को एकत्र कराया और उनमें से कुछ के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया. साथ ही अन्य मृत कौवों को सुरक्षित तरीके से निस्तारित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि वरुणा चिपुरा स्थित उपलेट्स के बगीचे में करीब 25 से 30 कौवे मृत पाए गए हैं. विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और कुछ सैंपल लैब में परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कौवों की मौत किन कारणों से हुई है. फिलहाल एहतियात के तौर पर पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related posts

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

error: