बिहार

मूल्य वृद्धि अविलंब वापस नहीं लेने पर राज्य व्यापी आंदोलन की भाकपा ने दी चेतावनी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार समेत देश भर में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 60 रुपये एवं कॉमर्शियल टैक्स को दो गुना करने के प्रस्ताव के खिलाफ आज पटना के सड़कों पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पटना में भाकपा के बैनर तले आक्रोशित लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

पटना के काजीपुर स्थित भाकपा जिला कार्यालय से निकल कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आंदोलनकारियों का मार्च स्थानीय इलाकों में कूच करते हुए लांगटोली चौराहा पहुंचा जहां पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। मार्च के दौरान लोग नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, एलपीजी गैस के मूल्य वृद्धि वापस लो, कॉमर्शियल टैक्स में वृद्धि का प्रस्ताव वापस लो, सीपीआई जिंदाबाद, जन विरोधी मोदी सरकार मुर्दाबाद आदि के नारे लगा रहे थे। पुतला दहन के उपरांत सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी नेता मंगल पासवान ने की।

Advertisements
Ad 1

वहीं मौके पर सभा को पार्टी नेता व पेशे से अधिवक्ता महेश रजक, नगर निगम कर्मचारी यूनियन के नेता जितेंद्र कुमार, छात्र संघ के नेता सुशील उमराज ने संबोधित करते हुए मूल्य वृद्धि के खिलाफ व केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने सरकार द्वारा कॉमर्शियल टैक्स में दुगनी वृद्धि किये जाने पर सरकार की इस जन विरोधी नीति को निंदनीय बताया।

आज के पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव मंडल सदस्य देव रत्न प्रसाद, शहर के नेता शौकत अली, फुलवारी अचल से रमेश उर्फ गुड्डू , अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार, पटना साहिब अंचल सचिव शंभू शरण प्रसाद,राज कुमार मेहत, मो०असलम, केशरी कुमार, हरेन्द्र कुमारसुशील कुमार, सुरेंद्र कुमार मुन्ना, प्रेम कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: