बिहार

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बोधगमा-बसंत चक रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बोधगमा निवासी शंभू कुमार यादव (55 वर्ष) पिता स्व लालधारी भगत के रूप में हुई है. बताया जाता है कि शंभू कुमार बगल के गांव बसंत चक में रामायण गाने गए थे. शंभू कुमार यादव प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते थे और उनका परिवार में पत्नी और एक बेटा ही है. परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है.

घटना के बारे मेंबताया जाता है कि रात करीब 11 बजे के बाद वह मोटरसाइकिल से रामायण गाकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय पंचायत से पूर्व पंचायत समिति एवं राजद नेता मोहम्मद हकीम ने बताया कि शंभू बहुत ही मिलनसार सुबह का व्यक्ति था सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता था उसकी सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Advertisements
Ad 1

गांव के लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शंभू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया. उधर शंभू कुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में चीत्कार मच गया और गांव में मातम का माहौल बन गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

जिला पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अनुमंडल पदाधिकारी ने लाभुकों के बीच किया नए राशन कार्ड का वितरण

फुलवारी शरीफ और बेऊर में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, वाहनों से लाखों की विदेशी शराब बरामद!

error: