बिहार

बथनाहा पुलिस ने फरार चल रहे लूट कांड के आरोपी को सुपौल से किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने लूट के मामले में पिछले कई महीनों से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त दीपक यादव उर्फ डोमा को सुपौल जिले से गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीते 11 अगस्त 2025 की है, जब श्यामनगर निवासी सूरज कुमार मंडल अपनी दुकान का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान कजरा रिंग बांध के पास दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उनसे सात हजार लूट लिए।

पीड़ित ने इस संबंध में श्यामनगर के ही दीपक कुमार यादव और धीरज कुमार यादव के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कांड संख्या 76/25 दर्ज कराई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर बथनाहा पुलिस ने दबिश देते हुए मुख्य आरोपी दीपक यादव पिता- विनोद यादव को सुपौल से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ धारा 309(4) के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

बाँकीपुर उपचुनाव : ए.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

पटना एयरपोर्ट ने रचा नया कीर्तिमान, ASQ सर्वे में देश में तीसरा और दुनिया में 69वां स्थान

error: