बिहार

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान द्वारा शनिवार को हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग और मुख्य मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज़ वाहन चलाने वालों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया गया।

Advertisements
Ad 1

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि दुर्घटना संभावित स्थानों यानी ब्लैक स्पॉट पर विशेष गश्त बढ़ाई जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके। साथ ही इंटरसेप्टर वाहनों में लगी आधुनिक मशीनों के माध्यम से बिना मानवीय हस्तक्षेप के चालान प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

एम्स पटना में “न्यूरोवैस्कुलर अपडेट पटना 2026” का आयोजन, स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के उन्नत इलाज पर राष्ट्रीय मंथन

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के सुदृढ़ क्रियान्वयन हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित

बेली रोड पर मेट्रो निर्माण स्थल का निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के निर्देश

error: