बिहार

बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ, 22 से 27 फरवरी तक होंगे विविध आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन वर्ष 1958 में प्रारंभ हुआ था तथा वर्ष 2007 से इसे नियमित रूप से मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तर पर 22 से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस सप्ताह का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि श्री सम्राट चौधरी, माननीय उप मुख्यमंत्री-सह-गृह मंत्री, बिहार सरकार द्वारा मिथिलेश स्टेडियम, BSAP-5 में किया गया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस सप्ताह के दौरान ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिता, मैत्री क्रिकेट एवं फुटबॉल मैच, श्वान दस्ता प्रदर्शन, अश्वारोही दल की प्रस्तुति तथा पुलिस बैंड शो जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न जिलों में महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति एवं महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर आमजनों को जागरूक करने हेतु प्रभातफेरी, बाइक शो, साइकिल रैली, मैराथन, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में स्थानीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस सप्ताह के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी थाना/ओपी एवं पुलिस प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक जिले में पुलिस अधीक्षक के स्तर से तीन सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ थाना/ओपी को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा नेपाल सीमा से सटे जिलों में एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त “Vibrant Village Programme” अथवा सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

Related posts

चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. वीणा कुमारी सिंह को राष्ट्रीय सम्मान

जहानाबाद में पुलिस की सघन कार्रवाई, 10 अभियुक्त गिरफ्तार!

पश्चिम द्वार मंडल में ‘मन की बात’ का 131वां संस्करण विभिन्न बूथों पर सुना गया

error: