बिहार

जहानाबाद में पुलिस की सघन कार्रवाई, 10 अभियुक्त गिरफ्तार!

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में अपराध नियंत्रण एवं शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जहानाबाद पुलिस द्वारा 22 फरवरी को विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कांड एवं वारंट से जुड़े मामलों में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शराब के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब बरामद की। साथ ही 100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 01 अवैध भट्ठी को विनष्ट किया गया। शराब से संबंधित मामलों में 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Advertisements
Ad 1

यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए कुल 34,000 रुपये का वाहन जुर्माना वसूला गया। अन्य बरामदगी के तहत 01 अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त शराब निर्माण में प्रयुक्त 03 एल्युमिनियम उपकरण एवं 01 मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. वीणा कुमारी सिंह को राष्ट्रीय सम्मान

बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ, 22 से 27 फरवरी तक होंगे विविध आयोजन

पश्चिम द्वार मंडल में ‘मन की बात’ का 131वां संस्करण विभिन्न बूथों पर सुना गया

error: