बिहार

पश्चिम द्वार मंडल में ‘मन की बात’ का 131वां संस्करण विभिन्न बूथों पर सुना गया

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 131वां संस्करण पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम द्वार मंडल में उत्साहपूर्वक सुना गया। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जीतू की अध्यक्षता में मंडल के सभी 27 बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने इस कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।

कार्यक्रम में बिहार प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री नितिन अभिषेक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रणधीर यादव, महामंत्री अमरजीत सिंह, महामंत्री विनोद सोंडिक, भारत सिंह, राकेश नवरंग, विमल, आशीष जायसवाल, अजय कुमार डब्बा, शिक्षा प्रकोष्ठ सह संयोजक पटना महानगर राजेश कुमार पाण्डेय, मनोज गुप्ता, तुलसी, नीलम, कविता, जूली देवी, ज्योति सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के उपरांत मंडल अध्यक्ष ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से सीधे संवाद स्थापित करते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरणा मिलती है। इस जन संवाद कार्यक्रम से आम जनों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भी उत्साह, जुनून और कार्य करने की प्रबल इच्छा जागृत होती है।

Related posts

चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. वीणा कुमारी सिंह को राष्ट्रीय सम्मान

बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ, 22 से 27 फरवरी तक होंगे विविध आयोजन

जहानाबाद में पुलिस की सघन कार्रवाई, 10 अभियुक्त गिरफ्तार!

error: