बिहार

नरपतगंज विधायक ने फुलकाहा को नए प्रखंड बनाने की सदन में उठाई मांग

अररिया, रंजीत ठाकुर : बिहार विधानसभा के द्वितीय सत्र में शून्यकाल के दौरान नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने फुलकाहा को प्रखंड का दर्जा दिलाने हेतु सदन में प्रमुखता से मांग को उठाई है। श्री यादव के यह पहल से क्षेत्र वासियों में काफी हर्ष का माहौल है। वहीं विधायक ने कहा बर्षों से फुलकाहा को नये प्रखंड बनाने की मांग होता रहा है । क्षेत्र की लोगों का समस्या को देखते हुए जनहित में सरकार से फुलकाहा को नए प्रखंड बनाने की मांग को सदन के माध्यम से रखा गया है।

उन्होंने कहा सीमावर्ती 9 पंचायत के लोगों के लिये फुलकाहा को प्रखंड बनाना महत्वपूर्ण माना जाता है।क्योंकि अंतिम छोड़ पर अवस्थित बेला, बसमतिया, बबुआन, पथराहा, मानिकपुर, अचरा,नवाबगंज, भंगही, सोनापुर,पोसदाहा पंचायतों के लोगों के लिये काफी दूरी और समय का बचत होगा। लोग लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय कर नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपने-अपने कार्यों को करवाते हैं । वहीं विधायक के द्वारा उठाए गए मांग को लेकर अरुण कुमार सिंह, रामवृक्ष पासवान, रवि ठाकुर, निर्धन महतो, रंजीत साह, मोहम्मद कासिम, श्याम देव यादव, आदि ने जनहित की मांग बताया है। लोगों ने इस मांग को लेकर विधायक को साधु बाद दिया है।

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

error: