बिहार

नरपतगंज नगर पंचायत में सड़क निर्माण में घोर अनिमितता

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत नरपतगंज वार्ड संख्या-13 मुशहरी टोला में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में घोर अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा यह सड़क लगभग एक माह पूर्व नगर पंचायत नरपतगंज के द्वारा बनाया गया है जो बनते ही सड़क टूटने लगा है जिसकी शिकायत नगर पंचायत के अधिकारी को किया गया परंतु कोई इस सड़क को जांच करने नहीं आए। कहां यहां तक की सड़क के दोनों किनारे में निर्माण के बाद मिट्टी दिया जाना था जो संवेदक के द्वारा नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने यह भी खुलासा किया है कि मानक मापदंड के विपरीत निर्माण कार्य किया गया है। लोकल उजला बालू , घटिया सीमेंट का प्रयोग किया गया है जो जांच का विषय है।

क्या कहते हैं जेई मेराज :

इस बाबत नगर पंचायत के जेई मेराज आलम ने बताया कि कार्य में जो भी अनिमितता हुई है जल्द सुधार कर दिया जायेगा।

नरपतगंज नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार:

कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत नरपतगंज विकास कुमार ने बताया कि बताया कि आपसे मामले की जानकारी मिली है जांच करवाते हैं दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: