बिहार

मानसिक रूप से अस्वस्थ पति घर से निकले : वापस नहीं लौटे, परिजन परेशान…

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के राम लखन पथ में रहने वाली अमिता सिन्हा ने पुलिस को आवेदन देकर अपने पति की गुमशुदगी की सूचना दी है. उन्होंने बताया कि उनके पति अर्जुन प्रसाद 16 फरवरी को दोपहर लगभग 2:30 बजे से 3:00 बजे के बीच घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटे हैं।

परिजनों के अनुसार अर्जुन प्रसाद की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी. काफी खोजबीन और रिश्तेदारों तथा परिचितों से संपर्क करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. खास बात यह है कि उनके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है, जिससे संपर्क करना संभव नहीं हो पा रहा है। परिवार ने बताया कि वे मूल रूप से चांदी थाना सैदवरही गांव के रहने वाले हैं और फिलहाल राम लखन पथ स्थित शिव गुरु पूजा भंडार के पास ओमप्रकाश के मकान में किराए पर रहते हैं। इस मामले में स्थानीय कंकड़बाग थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है. महिला ने पुलिस प्रशासन से पति की जल्द खोजबीन कर सुरक्षित बरामद करने की गुहार लगाई है. पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच और तलाश में जुटी हुई है।

Related posts

1930 हेल्पलाइन के व्यापक प्रचार से लेकर ‘साइबर मंगलवार’ तक चलेगा सघन जागरूकता अभियान

जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया लोक संवाद, आम लोगों की समस्याएं सुनीं

लंबित कांडों के बेहतर निष्पादन पर पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिया प्रशस्ति-पत्र

error: