बिहार

हल्का कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद खुल रहा काला कारनामा

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज अंचल फरही पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी केशो लोगी ने जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप संजय लोगी पर लगाया है तथा नरपतगंज थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है । संजय लोगी हल्का कर्मचारी इम्तियाज आलम के साथ काम करते थे जो विगत 20 जनवरी को निगरानी विभाग द्वारा रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हो गए थे। वही उनके साथ काम कर रहे फरही निवासी संजय लोगी पर लगातार कई तरह के आरोप लगाया जा रहा है। संजय लोगी पर हल्का कर्मचारी के साथ मिलीभगत कर जमाबंदी में छेड़‌छाड़ करने तथा दूसरे का नाम देकर दो लाख रुपये की डिमांड का मामला सामने आया है। वहीं हल्का कर्मचारी के रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के वाद से ही संजय लोगी पर लगातार कई तरह का आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

जबकि पीड़ित केशो लोगी ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि पड़ोस के ही युवक संजय लोगी जो फरही के तत्कालीन कर्मचारी इम्तियाज आलम के पास रहकर काम करता था। उन्होंने मेरे नाम के जमाबंदी में छेड़छाड़ करते हुए बालदेव लोगी पिता पुहुपलाल लोगी कर दिया ,जबकि मेरे नाम पर जमीन है। जिसका आफलाइन तथा आनलाइन रसीद भी कटाते आ रहे हैं। इसके बावजूद जमाबंदी में छेड़छाड़ कर दो लाख का डिमांड किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ रुपये देने के बावजूद भी सुधार नहीं किया गया। इस बाबत नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताते चलें कि विगत 20 जनवरी को राजस्व कर्मचारी इम्तियाज आलम को नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हल्का कार्यालय में पंद्रह हजार रुपया घूस लेते रंगे हाथों निगरानी विभाग की टीम ने दबोच लिया था।

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

error: