बिहार

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के छात्र सुनील कुमार को मिला स्वर्ण पदक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के छात्र सुनील कुमार को स्नातकोत्तर परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पांचवें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिनांक 29 जनवरी 2026 को आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेंद्र नाथ प्रसाद एवं प्रमुख सचिव डॉ. रॉबर्ट एल. चोंग्थू के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

Advertisements
Ad 1

इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. कनक भूषण मिश्रा ने सुनील कुमार को विभाग का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सुनील की सफलता विभाग के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
बताया जाता है कि सुनील कुमार, पिता स्व. हरिनंदन महतो, ग्राम दौलतपुर, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा (बिहार) के निवासी हैं। वे शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। स्नातकोत्तर विभाग में भी उनका प्रदर्शन अत्यंत उत्कृष्ट रहा और वे प्रथम सेमेस्टर से लेकर अंतिम सेमेस्टर तक लगातार टॉपर रहे। इस अवसर पर विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. तृप्ति राय सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने भी सुनील कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: