अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधुरा उत्तर वार्ड नं 3 में बुधवार की देर रात्रि को अज्ञात अपराधियों ने अलग-अलग स्थान के दो घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना लगभग रात्रि डेढ़ बजे की बताई जा रही है। घटना पहले फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधुरा उत्तर वार्ड 3 निवासी ग्रामीण डॉक्टर राधाकृष्णन सिंह पिता स्वर्गीय राम जी सिंह के यहाँ जब परिजन सोए हुए थे उस घर को बाहर से लॉक कर, दूसरे घर को निशाना बनाया जहां गोदरेज रखा हुआ था। अपराधियों ने पहले घर के दरवाजे का ताला तोड़ा फिर सामान से भरा गोदरेज को खींचकर बाहर निकाल कर ले जाने ही वाला था की परिजन जग गए और चिल्लाने लगा। दरवाजा जब नहीं खुला तो फोन से आसपास के लोगों को घटना की जानकारी आनन फानन में देने लगे।
परिजन को जागते देख अपराधी भाग निकले । वहीं सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दरबाजा खोल कर परिजनों को बाहर निकाले। इधर लोग घटना को समझते तब तक 200 मीटर दूरी पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अररिया रणधीर कुमार सिंह और रणवीर सिंह दोनों के घर के अंदर घुसकर रखे गोदरेज का ताला तोड़कर जेवर जेवरात लेकर अपराधी फरार हो गए। परिजन जब देखा तो इसकी जानकारी ग्रामीणों सहित फुलकाहा थाना पुलिस को दिया। वहीं फुलकाहा थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य गुरुवार को परिजनों के सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच सभी बिंदुओं पर कर रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा पीड़ित परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद केस दर्ज कर आगे की अनुसंधान की जाएगी।
घटना की जानकारी देते हुए डॉ राधाकृष्णन सिंह ने कहा कि अज्ञात अपराधी रात्रि करीब डेढ़ बजे दीवाल तड़पकर आंगन घुसा बाहर का गेट खोलकर अन्य अपराधी अंदर आए और जिस घर में हम पूरा परिवार सोए हुए थे उस घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया तथा जिस घर में गोदरेज रखा हुआ था उस घर का ताला तोड़कर गोदरेज को बाहर निकाल कर ले जाने वाला था, उसी दौरान हम लोगों का खटखट की आवाज होने पर नींद खुल गया और हम लोग चिल्लाने लगे तथा फोन के माध्यम से लोगों को जगाया तब जाकर अपराधी गोदरेज छोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा उसके बाद रणधीर सिंह और रणवीर सिंह के घर में जाकर घर का ताला तोड़ने के बाद गोदरेज को तोड़कर जेवरात चुरा ले गए। वहीं पीड़ित रणवीर सिंह ने बताया कि गोदरेज में रखें गला का सोने का चैन डेढ़ भरी, कान का बाली एक जोड़ी, दो जोड़ी झुमका एवं चांदी का तीन जोड़ी पायल, पैर का कड़ा तीन जोड़ी, एवं हाथ का बाला तीन जोड़ी ले गए है। उन्होंने कहा लगभग 10 लख रुपए की जेवरात का चोरी हुआ है।
