बिहार

जदयू सचेतक अरुण मांझी ने संपतचक पहुंचकर भाकपा माले नेताओं के निधन पर जताया शोक

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड के सचेतक एवं मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी ने संपतचक प्रखंड के ग्राम भीलवाड़ा और मितनचक पहुंचकर भाकपा माले नेताओं के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ग्राम भीलवाड़ा निवासी भाकपा माले नेता पचु मांझी तथा ग्राम मितनचक निवासी हरिहर मांझी के निधन के उपरांत उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की.
इस दौरान अरुण मांझी ने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया और कहा कि पचु मांझी और हरिहर मांझी सामाजिक व राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहते हुए हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बने रहे. उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान उनके साथ लालू साद, सदा मोहन मांझी, जिला परिषद सदस्य दीपक मांझी, बिरजू मांझी, आकाश मांझी समेत कई महादलित नेता और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने दिवंगत नेताओं के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अरुण मांझी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: