बिहार

मनेर में रसीद कटवाने को लेकर रैली व धरना

मनेर, (न्यूज़ क्राइम 24) मंगलवार को मनेर प्रखंड के मगरपाल दियारा के ग्रामीणों ने रसीद कटवाने को लेकर गोरैयास्थान से एक रैली निकाली। रैली मनेर थाना होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुँची। जहाँ पर सैकड़ो ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय के परिसर में धरना दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी चौधरी ब्रह्मप्रकाश यादव ने कहा कि आज भी मगरपाल दियारा के लोगो का रसीद नही कट रहा है।ऐसी स्थिति में सर्वे में किसानों के जमीनों का क्या होगा। कोई संज्ञान नही लिया जा रहा है।बाध्य होकर किसानों का सड़क पर आना पड़ा है। ताकि सरकार व पदाधिकारी समस्या का समाधान कर सके। जबकि दियारा बचाओ भारत बचाओ परिषद 2013 से इन सभी मांगो को लेकर सरकार को आगाह कर रही है।

Advertisements
Ad 1

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी, मुखिया लालकिशोर राय, पंसस धर्म भाई यादव, पैक्स अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, सरपंच धिरजानंद, ब्रजमोहन सिंह, उमेश यादव, कुँअर राय, सुरेश राय, मितन कुमार, अजय कुमार, योगेंद्र राय, सहित अनेक लोग मौजूद थे। वही किसानों ने मगरपाल व अन्य दियारा का जमीन सर्वे कर रसीद काटने, कटाव पीड़ितों का उपरवार में मिले जमीन का रसीद काटने व जेपी गंगा पथ को गंगा किनारे से लाया जाए का तीन सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सीओ को सौंपा। इस संबंध में मनेर अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि तीन सूत्री मांगों का एक ज्ञापन प्राप्त हुआ है, इस पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।

Related posts

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

error: