बिहार

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास पर झंडोत्तोलन किए

पटना, सोनू कुमार : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 1, अण्णे मार्ग में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र टुकड़ियों की सलामी ली तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर बच्चों को मुख्यमंत्री ने जलेबी खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पुलिस महानिदेशक अभियान, विशेष कार्य बल सह पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा श्री कुंदन कृष्णन सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

विकास योजनाओं की समीक्षा, जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने पर जोर

गंगा दिवस पर यमुना-दरधा संगम घाट पर गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

IGIC में करीब 40 वर्षों की सेवा के बाद ड्रेसर सुनील कुमार सेवानिवृत्त, भावुक समारोह में दी गई विदाई