बिहार

राष्ट्रीय गीत के 150वें वर्ष पर एसएसबी ब्रास बैंड ने एम्स पटना में गूंजाया राष्ट्रगान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय गीत के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीमांत मुख्यालय पटना की ब्रास बैंड टीम ने शुक्रवार को एम्स पटना परिसर में भव्य देशभक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम एम्स पटना के प्रशासनिक कार्यालय के सामने आयोजित किया गया, जिसमें एसएसबी की 17 सदस्यीय ब्रास बैंड टीम ने देशभक्ति गीतों की धुनों से परिसर को गूंजित कर दिया।

ब्रास बैंड टीम का नेतृत्व हेड कांस्टेबल रुपेश रंजन ने किया, जिन्होंने धुनों के चयन और प्रस्तुति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.यह कार्यक्रम राष्ट्रीय चेतना, एकता और देशप्रेम को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की धुनों से हुई, जिससे उपस्थित लोग भावविभोर हो गए और पूरे परिसर में राष्ट्रीय गर्व की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो.(ब्रिगे.) डॉ. राजू अग्रवाल, उप निदेशक (प्रशासन) निलोत्पल बल, डीन (अकादमिक) डॉ. पूनम प्रसाद भदानी सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सकगण, स्टाफ सदस्य और अन्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ब्रास बैंड की प्रस्तुति को अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायक बताया और इसे राष्ट्रीय एकता तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करने वाली पहल के रूप में सराहा।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में मदद करते हैं। एम्स पटना परिसर में कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की धुनों ने वातावरण को पूरी तरह देशभक्तिमय बना दिया, जिससे परिसर में मौजूद लोगों ने हाथ जोड़कर और उत्साह से कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस आयोजन की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिससे देशभक्ति के इस संदेश का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हुआ।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: