बिहार

सरकारी विद्यालय में माँ सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई, बच्चों ने किया प्रेरणादायक अभियान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रखंड कॉलोनी परिसर सरकारीव विद्यालय में हर साल की तरह इस साल भी माँ सरस्वती पूजा बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। बच्चे भगवान के रूपों में सज-धज कर आए, जिसमें छात्रा राधा माँ सरस्वती के रूप में सभी के मन को मोह रही थी। माँ सरस्वती को विद्या, बुद्धि और ज्ञान की देवी माना जाता है।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर सभी बच्चे बहुत खुश नजर आए क्योंकि उन्होंने शिक्षा के मंदिर में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना अपने हाथों से की और अपने आने वाले सुनहरे भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें भजन, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। शिक्षिका नीतू शाही द्वारा बच्चों के साथ “पेड़ शिक्षा के नाम” नामक एक प्रेरणादायक अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा के महत्व को समझाना है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने एक पेड़ लगाकर उसे ज्ञान और भविष्य का प्रतीक माना। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण और अभिभावकों ने बच्चों की भागीदारी और आयोजन की सराहना की, और इसे शिक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक संदेश बताया।

Related posts

गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : ज़िलाधिकारी

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

error: