बिहार

डोभी गया से पटना आते ट्रक से विदेशी शराब बेल्दारी चक में बरामद, चालक सहित दो गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना पुलिस ने पटना गया रोड पर गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारीचक के पास वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है, साथ ही चालक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पटना सदर डीएसपी 2 रंजन कुमार ने बताया कि डोभी गया से पटना की ओर जा रहे एक ट्रक (रजि. नं. BR01GE-3150) में अवैध रूप से विदेशी शराब ले जाया जा रहा था, इसकी सूचना जिला सूचना इकाई पटना को मिली. सूचना के आधार पर गौरीचक थाना पुलिस ने बेलदारीचक के दक्षिण चुहरमल बाबा मंदिर के पास चेकिंग अभियान चलाया, जहां संदिग्ध ट्रक को देखा गया और रुकने का संकेत किया गया. चालक ने गाड़ी रोकने के बाद भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने बल के सहयोग से पकड़ लिया।

Advertisements
Ad 1

पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम विकास कुमार और सोनु कुमार बताया. दोनों की पहचान वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हुई है। वाहन की तलाशी में ट्रक के ऊपर बनाए गए बक्सों में विदेशी शराब की बड़ी खेप मिली, जिसमें कुल 103 कार्टून विदेशी शराब और 8पीएम ब्लैक व्हिस्की 180 ml के 144 पीस यानी 915.840 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. साथ ही एक ट्रक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। इस कार्रवाई में गौरीचक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में परि0 पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार रंजन, उपनिरीक्षक रवि कुमार, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, सिपाही विनोद कुमार सिंह और सशस्त्र बल शामिल थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण में स्थल चयन लिए पटना से पहुंची टीम ने किया निरीक्षण

उद्योग विभाग का कैम्प : 25 लाभुकों को 250 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति मिली

मुख्यमंत्री ने नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता खिलाड़ी सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

error: