बिहार

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया

फुलवारीशरीफ, अजित। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की पूर्व संध्या पर पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (पीएमए) की ओर से स्टार्टअप की अवधारणा, इसकी प्रगति, भविष्य में इसके विस्तार और भारत में स्टार्टअप के 10 वर्षों के सफर पर गहन चर्चा के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम भार्गव हाउस, रोड नंबर 6, राजेंद्रनगर, पटना 800016 में दोपहर 3 बजे से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पीएमए के सचिव इंजीनियर एम. के. दास के स्वागत संबोधन से हुई. इसके बाद पीएमए के अध्यक्ष अधिवक्ता बसंत कुमार सिन्हा ने विषय की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि स्टार्टअप भारत की आर्थिक और सामाजिक संरचना को नई दिशा दे रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में विभिन्न स्टार्टअप संस्थापकों ने अपने अनुभव साझा किए. ‘लेडी फेयर’ के श्री ऋषिरंजन कुमार ने बताया कि किस प्रकार उनके स्टार्टअप ने बिहार भर की ब्यूटीशियनों को एक नेटवर्क से जोड़कर उन्हें आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं. श्री हर्ष कुमार ने अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अपने स्टार्टअप की सफलता की कहानी साझा की. वहीं आई-ज्ञान एआई के निदेशक अक्षय श्रीवास्तव ने स्कूल शिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पीएमए के प्रख्यात सदस्य एवं अतिथि श्री राजीव भार्गव, डॉ. ए. के. वर्मा, डॉ. नीलेश नारायण, श्री शांतनु प्रसाद, डेयरी विशेषज्ञ श्री महेश्वर प्रसाद और डॉ. अनिल कुमार प्रसाद ने भारत में स्टार्टअप के 10 वर्षों के सफर और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखे।

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: