बिहार

चौक थाना पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 9.9 लीटर (कुल 55 बोतल) अंग्रेजी शराब के साथ मुकेश रोई, निवासी विल बिदुपुर, को नाला आरओबी के पास से गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार आरोपी के पास से बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।

Advertisements
Ad 1

आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सेंट कैरेंस हाई स्कूल के छात्रों ने मेदांता अस्पताल का किया शैक्षणिक भ्रमण, स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को जाना

मदर्स इंटरनेशनल अकादमी में विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया हरित जीवन का संकल्प

error: