क्राइमबिहार

शादी की नियत से एक नाबालिग लड़की को गायब करने का मामला प्रकाश में आया…

अररिया, रंजीत ठाकुर। एक नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला नरपतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रकाश में आया है । नाबालिक लड़की के पिता ने शनिवार को नरपतगंज थाना पहुंचकर न्याय के लिए आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में युवती के पिता ने बताया कि 26 दिसंबर शुक्रवार को मैं और मेरी पत्नी घर से दूर गेहूं के खेत में पटवन कर रहे थे और पुत्री को घर में खाना बनाकर रखने के लिए बोले थे। जब रात्रि करीब आठ बजे घर पहुंचे तो देखे की घर से मेरी नाबालिक पुत्री गायब है और बक्सा का ताला भी टूटा हुआ है।

बक्सा में रखे जेवर तथा नगद तीस हजार रुपया भी गायब है। इसके बाद आसपास खोजबीन किए तो कोई पता नहीं चल पाया। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि दरगाहीगंज पंचायत के देवीगंज गांव के 20 वर्षीय युवक रोशन कुमार यादव , पिता सुरेश यादव ने मेरी बेटी को बहला फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर अपने साथ ले गया है। इस बाबत नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता से प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस के द्वारा गहन जांच किया जा रहा है तथा जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: