क्राइमबिहार

शादी की नियत से एक नाबालिग लड़की को गायब करने का मामला प्रकाश में आया…

Advertisements
Ad 5

अररिया, रंजीत ठाकुर। एक नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला नरपतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रकाश में आया है । नाबालिक लड़की के पिता ने शनिवार को नरपतगंज थाना पहुंचकर न्याय के लिए आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में युवती के पिता ने बताया कि 26 दिसंबर शुक्रवार को मैं और मेरी पत्नी घर से दूर गेहूं के खेत में पटवन कर रहे थे और पुत्री को घर में खाना बनाकर रखने के लिए बोले थे। जब रात्रि करीब आठ बजे घर पहुंचे तो देखे की घर से मेरी नाबालिक पुत्री गायब है और बक्सा का ताला भी टूटा हुआ है।

Advertisements
Ad 1

बक्सा में रखे जेवर तथा नगद तीस हजार रुपया भी गायब है। इसके बाद आसपास खोजबीन किए तो कोई पता नहीं चल पाया। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि दरगाहीगंज पंचायत के देवीगंज गांव के 20 वर्षीय युवक रोशन कुमार यादव , पिता सुरेश यादव ने मेरी बेटी को बहला फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर अपने साथ ले गया है। इस बाबत नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता से प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस के द्वारा गहन जांच किया जा रहा है तथा जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नितिश कुमार के जीवन पर किताब लिखने वाले सिख युवक का तख्त पटना में सम्मान

विकास कार्यों की श्रृंखला को जारी रखने का काम करेंगे : रत्नेश कुशवाहा

शेखपुरा में उद्योग वार्ता : डीएम ने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं, समाधान के निर्देश दिए

error: