फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जकरिया पुर में मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में एक शराब कारोबारी को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
मद्य निषेध विभाग को सूचना मिली थी कि जकरिया पुर इलाके में एक झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही मद्य निषेध निरीक्षक दीपक कुमार महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और बुधवार शाम करीब 4.30 बजे छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान झोपड़ी से बिक्री के लिए रखी गई 22 खंड में कुल 156 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई. जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताया गया है।
कार्रवाई के दौरान कारु कुमार, निवासी बिंद (नालंदा) को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में निरीक्षक दीपक कुमार महतो के अलावा निरंजन , गोविंद उत्पाद सिपाही, अमित उत्पाद सिपाही और राहुल उत्पाद सिपाही शामिल थे।
