बिहार

आईआरआईए बिहार स्टेट चैप्टर वार्षिक सम्मेलन 2025 का सफल समापन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) रेडियोडायग्नोसिस विभाग, एम्स पटना द्वारा इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) बिहार स्टेट चैप्टर के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन 6–7 दिसंबर 2025 को एम्स पटना के ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें 150 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

“इमेजिंग इनसाइट्स: लर्निंग थ्रू केसेज़” विषय पर आधारित इस सम्मेलन में न्यूरो, ट्रॉमा, मस्क्युलोस्केलेटल, एब्डॉमिनल, कार्डियोवस्कुलर, गायनेकोलॉजी-ऑब्स्टेट्रिक्स और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी सहित विभिन्न विषयों पर केस-आधारित गहन शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए। साथ ही बेसिक वैस्कुलर एवं नॉन-वैस्कुलर इंटरवेंशन पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप और पीजी छात्रों के लिए अत्यंत सराहनीय फिल्म-रीडिंग क्विज़ भी आयोजित किया गया।

Advertisements
Ad 1

सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों में डॉ. शिवानंद गमनगट्टी (AIIMS नई दिल्ली), डॉ. मनीषा जाना (AIIMS नई दिल्ली), डॉ. अमर मुकुंद (ILBS नई दिल्ली), डॉ. संजीव कुमार (AIIMS नई दिल्ली), डॉ. अनिंदिता सिन्हा (PGIMER चंडीगढ़)—तथा बिहार के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्टों ने सारगर्भित व्याख्यान दिए और लाइव वर्कशॉप का संचालन किया।

रेज़िडेंट डॉक्टर्स ने वैज्ञानिक पेपर प्रस्तुति, शैक्षणिक प्रदर्शनी और क्विज़ प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी की, जिनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। 6 दिसंबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो (ब्रिग) डॉ. राजू अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक, एम्स पटना तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. शिवानंद गमनगट्टी उपस्थित थे। समारोह में डीन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और IRIA बिहार स्टेट चैप्टर के पदाधिकारियों की उपस्थिति भी रही। आयोजन अध्यक्ष डॉ. राजीव एन प्रियदर्शी और आयोजन सचिव डॉ. उपासना सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए अत्यधिक सराहना का पात्र बना।

Related posts

मगध सम्राट जरासंध स्मारक का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा

अयर्व क्लिनिक की आठवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

हाथी का आतंक, तेलहारा गांव में देखा गया, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

error: