बिहार

फुलवारी शरीफ में 14 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ में चुनावी सरगर्मी के बीच एक 14 साल की लड़की अपने घर के बाहर किसी काम से निकली और अचानक गायब हो गई इस खबर के मिलते हैं फुलवारी शरीफ इलाके में सनसनी चल गई. दरअसल, खलीलपुरा निवासी रिजवाना खातून ने अपनी 14 वर्षीय बेटी सानिया शेख के लापता होने की जानकारी फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को दी है. परिजनों के अनुसार सानिया शेख 03 नवंबर 2025 की शाम करीब 7:30 बजे घर से निकली थी और उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटी है. काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया.

लापता सानिया शेख की पहचान पहनावा : हरा सूट.
रंग : सांवला.
कद : लगभग 5 फीट है.

Advertisements
Ad 1

किशोरी की मां रिजवाना खातून ने थाना प्रभारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर उनके मोबाइल नंबर 9471099020 पर संपर्क करने की अपील की है. अचानक बेटी के लापता हो जाने से पूरा परिवार परेशान है मां पिता और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है किसी को समझ में नहीं आ रहा कि अचानक उनकी बेटी कहां गायब हो गई यह कौन उसे अगवा कर भाग गया. स्थानीय थाना पुलिस के मुताबिक पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

जलकुंभी शिल्प विकास परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर उद्योग विभाग एवं NEDFi के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

error: