बिहार

फारबिसगंज में पीएम मोदी के आगमन को लेकर डीएम-एसपी ने हवाईफील्ड का किया निरीक्षण

अररिया, रंजीत ठाकुर : प्रधानमंत्री के प्रस्तावित चुनावी दौरे को लेकर मंगलवार को जिला पदाधिकारी अररिया अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अररिया अंजनी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल फारबिसगंज हवाईफील्ड अररिया का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, हेलीपैड, यातायात नियंत्रण, एंट्री पॉइंट, एग्जिट प्वाइंट सहित आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं अपनी निगरानी में सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। साथ ही सभी प्रवेश एवं निकासी द्वारों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा इसके अलावा आपातकालीन व्यवस्था के तहत चिकित्सा, अग्निशमन सहित अन्य प्रशासनिक तैयारियों को लेकर भी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत 02 लाख से अधिक प्रभावित किसानों

error: