बिहार

एसएसबी ने बाइक में 90 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा 56 वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने रविवार को फुलकाहा थाना क्षेत्र के कोशिकापुर गांव सीमा स्तम्भ संख्या-188/1 के समीप गुप्त सूचना के आधार पर गस्त के दौरान नेपाल से आ रहे एक बाइक को रोक कर जांच करने पर नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 90 बोतल शराब बरामद हुआ है।

मौके से ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति नरपतगंज थाना क्षेत्र के कोशिकापुर वार्ड- पांच निवासी अंशु कुमार उम्र-17 बर्ष ,जिला अररिया बताया गया है। एसएसबी जवानों ने आवश्यक पूछताछ के बाद शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार तस्कर को एक्साइज विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया है।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

error: