बिहार

इंडिया गठबंधन के ‘चुनाव आयोग एवं कानून सम्बंधी उपसमिति’ की बैठक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में इंडिया गठबंधन के चुनाव आयोग एवं कानूनी मामलों की समिति की बैठक संयोजक चितरंजन गगन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कांग्रेस से संजय कुमार पांडेय, राजद से मुकुंद सिंह, प्रमोद कुमार राम व मदन शर्मा, माले से कुमार परवेज़ और सीपीआई से उदय प्रताप सिंह शामिल थे।

बैठक में बूथ स्तर पर इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति तत्काल गठित करने का निर्णय किया गया ताकि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद उसकी सही से जांच पड़ताल हो सके और फर्जी वोटरों को पकड़ा जा सके। यह भी तय हुआ कि विधानसभा स्तर पर तत्काल वार रूम की स्थापना की जाए जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के सदस्य रहे ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया में किसी को गड़बड़ी करने का मौका न मिल सके। इंडिया गठबंधन मजबूती और एकताबद्ध होकर चुनाव के मैदान में उतरेगा और जीत हासिल करेगा।

Related posts

डॉ. इकबाल दुर्रानी ने सामवेद का हिंदी और उर्दू में किया अनुवाद, सुचिता सिंह ने दी बधाई

विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की टीम का पूर्णिया में शैक्षणिक भ्रमण

बराबर महोत्सव–2026 एवं पर्यटन विकास को लेकर जिला पदाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक