बिहार

एसएसबी और पुलिस ने 724 लीटर शराब सहित एक स्कार्पियो किया जप्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर : सोमवार 22 सितंबर 2025 को 56वीं वाहिनी स.सी.ब.बथनाहा के कार्यक्षेत्र बाह्य सीमा चौकी “जी” समवाय घुरना के कार्यक्षेत्र में स्थित गांव पथराहा वार्ड संख्या -13, मोबाइल टॉवर के समीप भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 191 के नजदीक भारत साइड लगभग 2.5 किलो मीटर अंदर नेपाल से ला रहे तस्करी का नेपाली शराब- 2413 बोतल (पर बोतल 300 मिली) कुल-723.9 लीटर सहित तस्करी में प्रयुक्त एक स्कार्पियो को जप्त किया है।

जबकि तस्कर जवानों व पुलिस को देख वाहन छोड़ फरार हो गया। यह कार्रवाई सशस्त्र सीमा बल एवं बिहार पुलिस के द्वारा संयुक्त गश्त टीम ने किया। जिसे आवश्यक कार्रवाई के बाद घुरना थाना को सुपूर्द कर दिया गया है।

Related posts

बिहार में वन्यजीव संरक्षण के साथ बढ़ेगा ईको-टूरिज्म, सीएम ने दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

5 चोरी की बाइक व 2 मोबाइल के साथ दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार!

केंद्रीय मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण के बाद की उच्चस्तरीय बैठक

error: