फुलवारीशरीफ, अजित। 25 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विपार्ड के पास छापेमारी कर विदेशी शराब से भरी एक स्विफ्ट कार को जब्त किया.
इस अभियान का नेतृत्व निरीक्षक मद्य निषेध अजीत कुमार ने किया. सूचना मिलते ही उनकी अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया और देर रात दबिश दी गई।
छापेमारी के दौरान स्विफ्ट कार (नंबर BR01HA7613G) पकड़ी गई जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी हुई थी. जब्त शराब की कुल मात्रा 492 पीस यानी 107.768 लीटर बताई गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार यह खेप उत्तर प्रदेश में खपाने के लिए लाई जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि वाहन का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा. हालांकि वाहन और शराब दोनों जब्त कर लिए गए हैं. जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। इस छापेमारी टीम में निरीक्षक अजीत कुमार, एएसआई अजीत पॉल और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
