बिहार

लदनिया में आयोजित किया गया विश्वास जीविका का वार्षिक आम सभा

अररिया, रंजीत ठाकुर। शुक्रवार को लदनिया में विश्वास जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड महथा का वार्षिक आम सभा का आयोजन महथा के मध्य विद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी लदनिया राकेश कुमार ठाकुर, प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉक्टर धनंजय कुमार, विश्वास जीविका के अध्यक्ष श्रीमती शीला देवी तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेम नाथ गोसाई ने संयुक्त रूप से किया। आगत अतिथियों का स्वागत प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉ धनंजय कुमार ने किया। उन्होंने प्रवेश करते हुए आमसभा के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताएं कि किस प्रकार जीविका परियोजना का सफर 2007 में 6 जिलों के 18 प्रखंड से शुरू हुआ और आज बिहार के सभी 534 प्रखंडों में सभी गांव तक इसकी पहुंच हो गई है। उन्होंने बताएं की इस आम सभा में विश्वास जीविका का समस्त वित्तीय लेन देन का लेखा-जोखा प्रस्तावित किया जाएगा और आगामी वित्तीय वर्ष की कार्य योजना भी तैयार की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने बताएं की किस प्रकार जीविका दीदियां साप्ताहिक बचत, परियोजना तथा बैंकों के वित्तीय सहयोग से अपनी तरक्की कर रही है। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में 9000 से अधिक जीविका दीदियों के परिवार की सालाना आमदनी एक लाख रुपए से अधिक होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आने वाले दिनों में सभी जीविका दीदियों के परिवार की सलाना आमदनी ₹100000 करने पर जोर दिए।

कार्यक्रम में परियोजना में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मियों में लेखपाल संगीता यादव, संगीता साफी, जीविका मित्र सीमा कुमारी, कविता कुमारी, निक्की कुमारी इत्यादि है। कार्यक्रम में क्षेत्रिय समन्वयक जितेंद्र कुमार, सामुदायिक समन्वयक सूरज कुमार, हरेराम रजक तथा गीता देवी, कार्यालय सहायक अभिनव कुमार, कार्यालय अनुचर रामबाबू प्रसाद, एमआरपी मंजू कुमारी, मास्टर बुक कीपर रामकुमार सिंह, क्लस्टर फैसिलिटेटर शिवकुमार एवं गुड्डू कुमार राय, लेखपाल संगीता यादव एवं संगीता साफी जीविका मित्र सीमा कुमारी, पूजा कुमारी, निक्की कुमारी, जया कुमारी, कविता कुमारी समेत लक्ष्मीनिया, महथा, पिपराही, कुमरखत पुर्वी तथा कुमरखत पश्चिमी पंचायत के सैकड़ो जीविका दीदी उपस्थित थी।

Related posts

पीएचसी मारूफगंज में डॉ. माला श्रीवास्तव को दी गई भावभीनी विदाई, डॉ. विजय कुमार चौधरी को मिला प्रभार

कटिहार में संस्थागत प्रसव को गति देने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति सख्त : निष्क्रियां आशा कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई और विस्तृत वर्क प्लान लागू

बंशीधर बृजवासी और राहुल राज की विधान परिषद् सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज समर्थित प्रत्याशियों ने सभापति को सौंपी याचिका