बिहार

भारतीय लोकहित पार्टी अध्यक्ष ने पीएमओ से मांगा जवाब, कहा व्यापारी थाना बनना है लोकहित में जरूरी

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुदेव प्रेम ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि राज्य में आये दिन घर में घुसकर गोली मारने जैसी वारदातें हो रही हैं, लेकिन सरकार अपराध पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है.

गुरुदेव प्रेम ने कहा कि जब किसी की हत्या होती है या अपराध की बड़ी घटना घटती है तो सबसे ज्यादा भय व्यापारी वर्ग और दुकानदारों में फैलता है. व्यापारी निश्चिंत होकर पूंजी निवेश नहीं कर पाते. निजी क्षेत्र के कारोबारी मजबूरी में अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं, लेकिन हमेशा इस भय में रहते हैं कि न जाने कब कौन सी घटना घट जाए.

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि यह स्थिति बिहार के लिए बेहद चिंताजनक है और सरकार को इस पर गंभीरता से कदम उठाना चाहिए. इसी कारण उन्होंने बार-बार प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया है कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए विशेष “व्यापारी थाना” का गठन किया जाए. उन्होंने तर्क दिया कि जिस तरह एससी-एसटी के लिए विशेष थाना व्यवस्था की गई है, उसी तरह व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए भी एक अलग थाना बनाया जाना चाहिए.

गुरुदेव प्रेम का कहना है कि यदि व्यापारी सुरक्षित रहेंगे तो अपराधियों में भी कानून का डर कायम होगा. इससे न केवल व्यापारी वर्ग का विश्वास बढ़ेगा बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को अब इस पर ठोस निर्णय लेना होगा ताकि व्यापारी बिना डर-भय के कारोबार कर सकें और समाज में शांति और विकास का वातावरण कायम हो सके.

Related posts

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

error: