बिहार

कैट बिहार ने सीजीएम SBI से मुलाकात कर स्वागत किया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स व आल इंडिया ज्वेलर्स एन्ड गोल्डस्मिथ फेडरेशन बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व मे आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीजीएम अनुराग जोशी से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया।

कैट बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हमने सीजीएम साहब को सुझाव दिया कि सभी व्यवसायिक स्थानों/ पेट्रोल पंपों व भीड़ भाड़ वाले जगहों पर कैश डिपाजिट मशीन ( CDM) मशीन बैंकों को लगाना चाहिए तब जा कर पटना में लूट पाट कम हो सकता है। इस मुलाकात करने वालों में कैट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नोपनी व कैट राष्ट्रीय सचिव डॉ रमेश गांधी ने समर्थन किया।

इस बात को सीजीएम साहब ने से स्वीकार कर लिया और बताया कि बैंक किराया नहीं देगा और सभी पेट्रोल पंप व व्यावसायिक जगहों पर भी लगा सकते थे । दिनांक 24 अगस्त को ट्रेडर्स कॉन्क्लेव 25 कार्यक्रम जो होटल लेमन ट्री में कैट/एजिंग द्वारा आयोजित है उसका आमंत्रण पत्र देने गए थे।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के स्कीमों को बताने के लिए डीजीएम स्तर के ऑफिसर ट्रेडर्स कॉन्क्लेव में शामिल होगे।

Related posts

बांकीपुर में भारी बहुमत से जीतेगा एनडीए, विकास के मुद्दे पर जनता देगी आशीर्वाद : रविशंकर प्रसाद‎

पहली बार चुनावी सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, बोले- नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से जिताएं

नाबालिग छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में दिया आवेदन

error: