बिहार

फुलकाहा पुलिस ने बाइक सहित 40.500 लीटर शराब किया जप्त, मौके से दो तस्कर फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना पुलिस ने रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अंचल निरीक्षक रानीगंज सतीश कुमार सिंह के निर्देश पर फुलकाहा बाजार स्थित गांधी चौक पर आज सुबह करीब 10:30 बजे नेपाल के तरफ से आ रहे एक टीवीएस मोटरसाइकिल में से नेपाल निर्मित दिलवाले नमक 120 बोतल एवं मैकडॉवेल नंबर-01- 12 बोतल शराब बरामद किया है। जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस वाहन को देख मोटरसाइकिल छोड़ भागने में सफल रहा।

Advertisements
Ad 1

तस्कर को भागते देखे पुलिस ने पीछा किया, परन्तु पुलिस पकड़ से बाहर रहा। इस बाबत सर्किल इंस्पेक्टर रानीगंज ने कहा कि सूचना मिली थी कि शराब तस्कर नेपाल से शराब लेकर मोटरसाइकिल संख्या बी-आर -38-एक्स- 8323 से दो तस्कर शराब लेकर फुलकाहा बाजार मुख्य मार्ग से लक्ष्मीपुर स्थित बथनाहा वीरपुर मार्ग के तरफ जाने वाला है सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ने एस आई रंजना कुमारी के नेतृत्व मे गठित टीम दक्षिण दिशा से पुलिस वाहन से जैसे ही फुलकाहा गांधी चौक के समीप पहुंचा दोनों तस्कर बाइक नीचे गिराकर भाग गया। वहीं तस्कर की पहचान के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरा को देखा जा रहा है। जल्द ही तस्कर पुलिस के गिरफ्त में होगा। जप्त शराब सहित बाइक पर मामला दर्ज कर तस्कर की तलाश की जा रही है।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: