बिहार

पटना एम्स में डॉक्टर यजुवेंद्र की मौत पर हंगामा, रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

फुलवारीशरीफ, अजित। एम्स पटना के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर यजुवेंद्र साहू की मौत के बाद संस्थान का माहौल गर्मा गया है. रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल छात्रों ने प्रशासन पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. परिजनों का आरोप है कि मौत के तीन दिन बाद तक एम्स प्रशासन ने न पोस्टमार्टम कराया और न ही परिजनों से मुलाकात की कोशिश की. थक हारकर परिजन शव को पीएमसीएच लेकर पहुंचे.

डॉक्टरों और छात्रों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर स्वतंत्र जांच की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि संस्थागत दबाव का नतीजा हो सकता है. उन्होंने दावा किया कि पहले भी साल 2023 में हरियाणा के डॉक्टर नीलेश की एम्स में आत्महत्या हुई थी, लेकिन तब भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Advertisements
Ad 1

छात्रों और रेजिडेंट्स की तीन बड़ी मांगें हैं – स्वतंत्र जांच कमेटी बने, पीड़ित परिवार को न्याय मिले और कार्यसंस्कृति में बदलाव लाया जाए. उनका यह भी आरोप है कि प्रशासन ने डॉक्टरों को चुप रहने की धमकी दी है. मामले पर एम्स प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है।

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: