बिहार

चोरी की गाड़ी के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र से हुई थी चोरी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान सगुना ओपी क्षेत्र में एक चोरी की गाड़ी पकड़ी गई।

जानकारी के अनुसार, सगुना ओपी के पास वाहन चेकिंग के क्रम में एक संदिग्ध गाड़ी को रोका जा रहा था। इसी दौरान चालक ने गाड़ी रोककर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान चालक की गतिविधियों पर संदेह हुआ।

Advertisements
Ad 1

जब वाहन का चेचिस नंबर खंगाला गया, तो पता चला कि गाड़ी चोरी की है। गाड़ी मालिक के मोबाइल नंबर से संपर्क कर जानकारी ली गई, तो खुलासा हुआ कि इस गाड़ी की चोरी को लेकर पहले ही पाटलिपुत्रा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। इसकी सूचना दानापुर थाना को दी गई, जिसके बाद गाड़ी और चालक को दानापुर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

एनसीवीबीडीसी की संयुक्त निदेशक ने किया कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

विराट रामायण मंदिर में साल के अंत तक स्थापित होंगे भव्य नंदी, सावन में होगी रुद्राभिषेक की विशेष व्यवस्था

फुलवारी शरीफ अवर निबंधन कार्यालय बना बिहार में मिसाल, राजस्व संग्रह के मामले में मिला सातवां स्थान

error: