बिहार

पटना में छह महीने में ट्रैफिक चालान से वसूले गए 77 करोड़

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले छह महीनों में पटना यातायात पुलिस द्वारा कुल 77 करोड़ रुपये की चालान की कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के बावजूद आम लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जून माह में जिन तीन प्रमुख मामलों में सबसे अधिक चालान काटे गए, वे इस प्रकार हैं:

  1. बिना हेलमेट वाहन चलाना

पकड़े गए वाहन: 74,233
वसूली गई राशि: ₹7,42,33,000

  1. वाहनों का बीमा नहीं होना (इंश्योरेंस)

पकड़े गए वाहन: 19,224
वसूली गई राशि: ₹3,84,54,000

  1. तेज रफ्तार से वाहन चलाना (ओवर स्पीड)

पकड़े गए वाहन: 2,710
वसूली गई राशि: ₹54,20,000

इस संबंध में यातायात पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा एक वीडियो बाइट जारी कर लोगों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे जीवन भी खतरे में पड़ता है।

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

error: