अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंगही पंचायत के वार्ड संख्या नौं में बिहार सरकार की भूमि पर घर बनाकर रह रहे एक सौ महादलित परिवारों को दबंगों के द्वारा घर तोड़कर कर जाति सूचक गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। जिस मामले में पीड़ित अनिता देवी सहित दर्जनों महादलित परिवार के लोगों ने अररिया जिला पदाधिकारी, नरपतगंज अंचल पदाधिकारी समेत फुलकाहा थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसको लेकर रविवार को फुलकाहा थाना में न्याय के लिए पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि हम लोग करीब 50 वर्षों से बिहार सरकार की जमीन में घर बना कर रह रहे थे।
जिसे कुछ दबंगों के द्वारा मारपीट कर घर को उजाड़ दिया गया, घर उजड़ने के बाद से हम लोग खुले आसमान में रह रहे हैं। पदाधिकारी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि एक एकड़ 58 डिसमिल बिहार सरकार की जमीन पर करीब 50 – 60 वर्षों से बसे हुए हैं। जिसमें करीब एक सौ घर अपना परिवार के साथ रहकर मजदूरी कर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। कहा आरोपित चनर मेहता, जयकृष्णा मेहता, श्रीकृष्णा मेहता, बबलू मेहता, लक्ष्मण मेहता, मो जकीर, सुमित सहित करीब दो दर्जन अज्ञात लोग सभी के हाथ में फरसा, तलवार लोहे का रड़, कुदाल लेकर आंगन में घुसकर पूछा कि तुम्हारा पति कहां है नेता बनता है जैसे जाति सूचक गाली गलौज करते हुए बुरी तरह मारपीट कर पूरी घायल कर दिया कपड़ा भी फाड़ दिया।
हम लोगों को बेनगन कर मारपीट किया गया। पीड़ित ने कहा सभी दबंग लोग हैं हम लोगों को बराबर धमकता है गंदी गंदी गाली देता है सभी दबंग भू माफिया है पूर्व में भी भू माफिया का काम किया है। दबंग लोग जमीन खाली करा कर सरकारी जमीन को बेचना चाहता है इसीलिए बराबर हम लोगों को परेशान करता है। पीड़ित ने बताया कि हम लोग भूमिहीन है सरकारी जमीन में घर बनाकर अपने परिवार के साथ गुजर बसर कर रहे थे लेकिन दबंगों के द्वारा झोपड़ी उजाड़ दिया गया। पीड़ित महादलित लोगों के साथ पहुंचे हिंदुस्तान मोर्चा के श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डा रणधीर कुमार पासवान एवं जिला अध्यक्ष शंकर मंडल ने दर्जनों महिलाओं के साथ फुलकाहा थाना पहुंचकर कहा अगर इन लोगों को न्याय नहीं मिलेगा तो हम लोग मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाऐंगे। हम के प्रधान महासचिव ने कहा इस मामले को लेकर 25 जून को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन को लेकर जिला पदाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया है।
