बिहार

धनुकी मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली का भंडाफोड़, चार कर्मी निलंबित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 8 जून 2025 को दोपहर 12:22 बजे पुलिस अधीक्षक (यातायात), पटना के व्हाट्सएप पर एक वीडियो फुटेज प्राप्त हुआ, जिसमें धनुकी मोड़ पर यातायात संचालन में प्रतिनियुक्त कुछ पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए देखा गया। उक्त वीडियो की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच का दायित्व अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), पटना को सौंपा गया।

जांचोपरांत प्रस्तुत प्रतिवेदन में इस बात की पुष्टि हुई कि सहायक अवर निरीक्षक राम निवास ठाकुर, सिपाही संख्या 1967 अविनाश कुमार, सिपाही संख्या 165 ललेश कुमार एवं सिपाही संख्या 3412 गणेश कुमार ने अपने कर्तव्य के दौरान ट्रक चालकों से अवैध वसूली करवाई। यह वसूली दो प्राइवेट व्यक्तियों – दीपक कुमार एवं नवीन कुमार के माध्यम से कराई जा रही थी। जांच के क्रम में संबंधित कर्मियों के मोबाइल, बॉडी वॉर्न कैमरा एवं पेन ड्राइव को जब्त कर लिया गया है। आगे की विधिसम्मत कार्रवाई हेतु मामला अगमकुआं थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), पटना द्वारा सौंपे गए जांच प्रतिवेदन के आधार पर अगमकुआं थाना कांड संख्या 551/25 दिनांक 09.06.25 को दर्ज किया गया है। इसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 (संशोधन अधिनियम-2018) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

error: