बिहार

राजद परिवार समेत उनके नेताओं ने ईद- उल- अजहा की मुबारकबाद दी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पुर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह, श्री जयप्रकाश नारायण यादव,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद श्री संजय यादव,राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, सैयद फैसल अली, श्री बिनु यादव,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता,इसराइल मंसूरी, सुरेश पासवान, शिवचंद्र राम,प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, विधान पार्षद मो कारी शोहैब,प्रदेश प्रवक्ता डॉ उर्मिला ठाकुर,एजाज अहमद सहित राजद परिवार के नेताओं ने ईद- उल- अजहा की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह मुस्लिम भाइयों का एक पवित्र त्योहार है। ये पर्व क़ुर्बानी की अज़ीम मिसाल पेश करता है।

Advertisements
Ad 1

आज जब हम इस त्योहार को मना रहें है तो हमदर्दी, मेहरबानी और सदक़ा की सबक़ लें जो इस मुबारक दिन की अलामत है। कुर्बानी का यह पर्व जिंदगियों में हर तरह की सलामती, तकवा एवं भाईचारा और अमन-व-अमान को मजबूती प्रदान करें , ये हम सभी की साझी ज़िम्मेदारी है। ख़ुदा हम सब पर रहमत अता करे और सभी की दुआ क़ुबूल करे, आमीन।

Related posts

होली को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

फारबिसगंज अवर निबंधक सह विवाह पंजीकरण पदाधिकारी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

बलुआही धार को सफाई करने की उठने लगी मांग

error: