बिहार

घूरना एसएसबी ने अंचरा से 1410 नेपाली शराब किया जब्त, तस्कर फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना एसएसबी ने अंचरा वार्ड संख्या पांच के समीप घूरना एसएसबी कैंप प्रभारी सह सहायक सेनानायक अभिषेक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने 1410 बोतल दिलवाले नामक नेपाली शराब जब्त कर कैंप लाया। जबकि इस कार्रवाई में तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।

Advertisements
Ad 1

बरामद शराब को अररिया एक्सरसाइज विभाग के हवाले कर दिया गया। मामले में एक्सरसाइज विभाग के एसआई ने बताया कि अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जा रहा है। जानकारी अनुसार नेपाल से शराब लेकर तस्कर बार्डर के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर अंचरा गांव में रखा हुआ था। इसी बीच जवानों ने शराब तस्कर को रोकने का प्रयास किया लेकिन तस्कर शराब छोड़कर भागने में सफल रहे। इस कार्रवाई में कैंप प्रभारी सह सहायक सेनानायक अभिषेक गुप्ता के अलावे जवान शामिल थे।

Related posts

जनता के द्वार सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार-विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री

पटना में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, हड़ताली मोड़ पर एसपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

error: