बिहार

राष्ट्रीय स्तर पर एम्स पटना का परचम, बाल स्वास्थ्य सेवा में मिला श्रेष्ठ संस्थान का सम्मान

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन संस्थान” के रूप में सम्मानित किया गया है.इस उपलब्धि पर कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) सौरभ वार्ष्णेय ने पूरी टीम को बधाई दी है.

यह सम्मान एम्स पटना द्वारा जन्मजात रोगों से ग्रस्त बच्चों की सफल शल्य क्रियाओं और राज्य स्तरीय उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया है.संस्थान ने न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, जन्मजात मोतियाबिंद, श्रवण बाधिता, अंग विकृति, क्लबफुट, कटे होंठ व तालु, तथा जन्मजात हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों के उपचार में अग्रणी भूमिका निभाई है.सम्मान समारोह में एम्स पटना के अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार, आर बी एस के की नोडल अधिकारी डॉ. वीना सिंह सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे.

Advertisements
Ad 1

मुख्य चिकित्सकों में डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अमित राज, डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. क्रांति भावना, डॉ. सौरव कुमार, डॉ. रितेश पांडे, डॉ. सरसिज शर्मा, डॉ. कुलदीप एवं डॉ. अनुराग दीप शामिल थे.इस मौके पर आर बी एस के की नोडल अधिकारी डॉ. वीना सिंह ने बताया कि बीते वर्षों में पूरे बिहार में जन्मजात रोगों से पीड़ित बच्चों की सर्वाधिक सर्जरी एम्स पटना में ही हुई है.यह सफलता संस्थान की चिकित्सकीय उत्कृष्टता और बाल स्वास्थ्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है.एम्स पटना इस सम्मान को भविष्य में बाल स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक विस्तार की प्रेरणा के रूप में देखता है.

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: