बिहार

वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता संतोष गुप्ता ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ रणविजय साहू के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण की : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, प्रदेश महासचिव डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, बल्ली यादव के समक्ष वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता श्री संतोष गुप्ता ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ आज राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने कहा कि संतोष गुप्ता के साथ वैश्य समाज के सभी लोगों ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए राजद की सदस्यता ग्रहण की है। इन्होंने आगे कहा कि वह वैश्य समाज सहित सभी लोगों को मिलकर लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है और तेजस्वी जी के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार बनाना है।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि श्री संतोष गुप्ता अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता रसीद के साथ प्रतीक चिन्ह गमछा, फुलों का माला और लालू जी के जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर रणविजय साहू एवं बीनू यादव ने सभी को राजद की सदस्यता ग्रहण करायी और सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर चंदेश्वर प्रसाद सिंह, उपेंद्र चंद्रवंशी, नन्हे मुश्ताक, प्रेम कुमार यादव, अभिषेक चंद्रवंशी,गणेश कुमार यादव भी उपस्थित थे।

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

error: