बिहार

गौरीचक पुलिस ने टाटा मैजिक से 1056 कैन बियर किया बरामद, दो गिरफ्तार!

फुलवारी, (न्यूज़ क्राइम 24) गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदारीचक इलाके में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने बेलदारीचक के पास खड़ी एक लावारिस टाटा मैजिक वाहन से कुल 1056 कैन बियर बरामद किया है. वाहन की तलाशी के दौरान बीयर की यह बड़ी खेप मिलने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी दीप प्रकाश और गुड्डू कुमार के रूप में की गई है. पूछताछ के दौरान दोनों से यह जानकारी जुटाई जा रही है कि यह बियर की खेप कहां डिलीवर की जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं.

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारीचक में खड़ी एक टाटा मैजिक की तलाशी के दौरान बीयर की बड़ी मात्रा बरामद की गई. यह वाहन बिना ड्राइवर के लावारिस हालत में खड़ा था, जिससे शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली.

पूरे अभियान का नेतृत्व उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने किया. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: