बिहार

नवयुग भारत गैस एजेंसी में मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया

अररिया, रंजीत ठाकुर : जिले के नरपतगंज प्रखंड अन्तर्गत नवयुग भारत गैस एजेंसी फुलकाहा,नवाबगंज में केक काटकर मदर्स डे मनाया गया। इस मौके पर एजेंसी के प्रोपराइटर राजेश कुमार की धर्मपत्नी संगीता रंजन ने केक काटकर उपस्थित माताओं को मुँह मीठा कराई तथा महिलाओं को सम्मानित किया। संगीता रंजन ने कहा कि आज का दिन बेहद खास होता है। यह दिन दुनिया की सभी माओं को समर्पित होता है। एक माँ अपने बच्चे के प्रति अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर देती है। जिन्होंने हमें इस दुनिया में लाने, हमें पालने,सीखने और एक अच्छा इंसान बनाने में अपनी पूरी जिंदगी लगा देती है। माँ की ममता की कोई तुलना नहीं है।

Advertisements
Ad 1

वह अपने सपनों को छोड़कर हमारे सपनों को जीती है। जब हम सो रहे होते हैं तब माँ जागती है, यह सोचकर कि कहीं हम असहज तो नहीं। माँ थकती है पर शिकायत नहीं करती। उन्होंने कहा कि मातृत्व कोई साधारण शब्द नहीं है, यह तो एक संपूर्ण भावना है – त्याग,ममता,प्रेम,धैर्य और सहनशीलता की पराकाष्ठा है। इस मौके पर एजेंसी के प्रोपराइटर राजेश कुमार, प्रियांशु रंजन उर्फ रजनीश, विकास कुमार, सेविका चंदा देवी,अर्पिता रंजन,निशु कुमारी, मौसम कुमारी, राकेश गुप्ता, गुलाब रजक,राकेश रजक,गोविंद शर्मा, कृष्णा कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

राज्य के 24 जनजातीय बहुल जिलों में ‘जनजातीय गरिमा उत्सव’ का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ओबीसी के प्रवक्ता भरत चौरसिया राजद में शामिल

पश्चिम बंगाल में बिगड़ते हालात और वंदे मातरम को लेकर इमारत ए शरिया ने जताई चिंता

error: