बिहार

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव आंबेदकर जयंती मनाकर मिठाइयां बांटी

अररिया, रंजीत ठाकुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई फारबिसगंज में नगर कार्यकारणी सदस्य सूर्यानंद के नेतृत्व में डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजली अर्पित कर साथ ही बस्तियों में हलवा बांटा।

फारबिसगंज इकाई के कार्यकर्ताओं ने बस्तियों में जाकर बच्चे व लोगों को हलवा व मिठाइयां वितरित किया। पुर्व विभाग सह संयोजक व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आकाश कुमार ने बताया कि बाबा साहेब ने संविधान के रूप में देश को एक पवित्र ग्रंथ भेंट किया, जो सर्वोच्च मार्गदर्शक है। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोकर एक नई ताकत के रूप में उभरने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए ऐसे संविधान का निर्माण किया जो विश्व के लिए मिसाल बन गया। बाबा साहेब का पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित था।

प्रदेश कार्यकारणी शिवम साह ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए डॉ. अंबेडकर ने जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक है।आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माताओं की अग्रणी पंक्ति में रहे डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार छात्रों को सामाजिक न्याय, बंधुत्व और समानता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं इस कार्यक्रम में मौजूद नगर सह मंत्री अनिकेत,कार्यकारणी सदस्य सूर्यानंद,राज, राहुल, शिवम आकाश, अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: