बिहार

होली मिलन अवसर पर समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी मुख्य अतिथि

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) होली भाईचारे का त्यौहार है, जिसमें सभी को मिल-जुलकर सौहार्द्र का परिचय देना चाहिए। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उक्त बातें पटना सिटी आरक्षी उपाधीक्षक-2 डॉ. गौरव कुमार ने मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आयोजित होलिका दहन सह राजस्थानी धमाल होली मिलन समारोह के उद्घाटन पर कहीं।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मारवाड़ी सम्मेलन पटना सिटी शाखा के अध्यक्ष शिवप्रसाद मोदी, युवा समाजसेवी प्रकाश सुल्तानिया और राजू सुल्तानिया मौजूद रहे।

इस भव्य आयोजन की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने की। उन्होंने बताया कि शहीद भगत सिंह चौक पर पटना सिटी की सबसे बड़ी होलिका दहन और राजस्थानी धमाल ने बिहार की पावन धरती पर राजस्थान की संस्कृति को साकार कर दिया।

Advertisements
Ad 1

आशीष जॉनी ग्रुप के कलाकारों ने राजस्थानी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी, वहीं बाबा भोले की झांकी ने स्थानीय लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच संचालन देवेंद्र सिंह लड्डू ने किया।

आगंतुक अतिथियों का स्वागत सचिव राजकुमार गोयनका और संयोजक राजेश चौधरी ने राजस्थानी साफा और चुनरी भेंट कर किया। इस सफल आयोजन में मनोज खेतान, सुभाष पोद्दार, राजेश देवड़ा, पप्पू कमलिया, श्रवण कुमार, दीपक मोदी, सोनू टेकरीवाल, पप्पू मोदी, राजेश कानोडिया, सनी साह, अशोक बंका, राहुल अग्रवाल और अजय अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

पटना में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, नियमित ब्रीफिंग और हाजिरी शुरू

किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त गन्ना बीज उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संजय कुमार

गौरीचक में दो बाइकों की जोरदार टक्कर : एक युवक की मौत, चार अन्य घायल

error: